आरती कुंजबिहारी की - श्री कृष्ण (Lord Krishna) Aarti Lyrics in Hindi and English
🕉️ श्री कृष्ण (Lord Krishna)

आरती कुंजबिहारी की

Aarti Kunj Bihari Ki

श्री कृष्ण भगवान की यह मधुर आरती वृंदावन के कुंज विहारी के रूप का वर्णन करती है।

🙏

आरती

🙏
आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
आरती कुंजबिहारी की॥

गले में बैजन्ती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
श्रवण में कुण्डल झलमला, नन्द के आनन्द नन्दलाला।
गगन सम अंग कान्ति काली, राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली।
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
आरती कुंजबिहारी की॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै।
बजत मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग,
अतुल रति गोप कुमारी की॥
आरती कुंजबिहारी की॥

जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा।
बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच,
चरन छवि श्री बनवारी की॥
आरती कुंजबिहारी की॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू।
चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू।
हंसत मृदु मन्द, चाँदनी चन्द, कटत भव फन्द,
टेर सुन दीन दुखारी की॥
आरती कुंजबिहारी की॥

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
🌟

English Translation

Aarti of the Lord of Kunj, Sri Giridhar Krishna Murari. Wearing a garland of flowers, playing the sweet flute, with earrings shining in ears, the beloved son of Nanda. With a peacock feather crown, worshipped by gods, showering flowers from the sky.

About आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की is a devotional prayer dedicated to श्री कृष्ण (Lord Krishna). Devotees recite this aarti during daily puja, temple worship, and festival rituals to express gratitude, seek blessings, and create a peaceful spiritual atmosphere at home.

You can read the complete lyrics above in Hindi, follow the English meaning where available, and use this page for morning or evening prayer. AstroKaya keeps the aarti text accessible for families who want a simple, reliable devotional reference.