आरती श्री दुर्गा जी की - माता दुर्गा (Goddess Durga) Aarti Lyrics in Hindi and English
🕉️ माता दुर्गा (Goddess Durga)

आरती श्री दुर्गा जी की

Aarti Shri Durga Ji Ki

माँ दुर्गा की यह शक्तिशाली आरती भक्तों को शक्ति और सुरक्षा प्रदान करती है।

🙏

आरती

🙏
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

मांग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी।
सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःखहारी॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, राजत सम ज्योती॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

चण्ड मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

ब्रह्माणी रुद्राणी, तुम कमला रानी।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

चौंसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरूं।
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता।
भक्तन की दुःख हर्ता, सुख संपत्ति कर्ता॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
मन वांछित फल पावत, सेवत नर नारी॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥

श्री अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
ॐ जय अम्बे गौरी॥
🌟

English Translation

Victory to Mother Ambey Gauri, victory to Mother Shyama Gauri. You are meditated upon day and night by Hari, Brahma, and Shiva. Adorned with vermillion, with beautiful eyes like lotus petals. Riding a lion, holding sword and skull, removing sorrows of gods, humans, and sages.

About आरती श्री दुर्गा जी की

आरती श्री दुर्गा जी की is a devotional prayer dedicated to माता दुर्गा (Goddess Durga). Devotees recite this aarti during daily puja, temple worship, and festival rituals to express gratitude, seek blessings, and create a peaceful spiritual atmosphere at home.

You can read the complete lyrics above in Hindi, follow the English meaning where available, and use this page for morning or evening prayer. AstroKaya keeps the aarti text accessible for families who want a simple, reliable devotional reference.