आरती श्री लक्ष्मी जी की - माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) Aarti Lyrics in Hindi and English
🕉️ माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi)

आरती श्री लक्ष्मी जी की

Aarti Shri Lakshmi Ji Ki

धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की यह आरती घर में सुख-समृद्धि लाती है।

🙏

आरती

🙏
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निस दिन ध्यावत, हर विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रूप निरंजन, सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि सिद्धि पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता।
कर्म प्रभाव प्रकाशक, जगनिधि के त्राता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर तुम रहती हो, ताहि में है उजियाला।
वह कुल धन संपन्न है, सब पाप से टाला॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता।
रतन चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
🌟

English Translation

Victory to Mother Lakshmi, you are meditated upon day and night by Hari, Vishnu, and Brahma. You are Uma, Rama, and Brahmani, the mother of the universe. Sun and moon meditate on you, sage Narada sings your glory. Whoever meditates on you receives prosperity and success.

About आरती श्री लक्ष्मी जी की

आरती श्री लक्ष्मी जी की is a devotional prayer dedicated to माता लक्ष्मी (Goddess Lakshmi). Devotees recite this aarti during daily puja, temple worship, and festival rituals to express gratitude, seek blessings, and create a peaceful spiritual atmosphere at home.

You can read the complete lyrics above in Hindi, follow the English meaning where available, and use this page for morning or evening prayer. AstroKaya keeps the aarti text accessible for families who want a simple, reliable devotional reference.