ॐ जय जगदीश हरे - भगवान विष्णु (Lord Vishnu) Aarti Lyrics in Hindi and English
🕉️ भगवान विष्णु (Lord Vishnu)

ॐ जय जगदीश हरे

Om Jai Jagdish Hare

यह आरती भगवान विष्णु की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय आरती है। इसे किसी भी शुभ अवसर पर गाया जाता है।

🙏

आरती

🙏
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट,
क्षण में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का।
स्वामी दुःख बिनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, सुख सम्पत्ति घर आवे,
कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

मात पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।
स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, तुम बिन और न दूजा,
आस करूं मैं जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी।
पार ब्रह्म परमेश्वर, पार ब्रह्म परमेश्वर,
तुम सब के स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
स्वामी तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खलकामी, मैं सेवक तुम स्वामी,
कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय, किस विधि मिलूं दयामय,
तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

दीनबन्धु दुःख हर्ता, ठाकुर तुम मेरे।
स्वामी ठाकुर तुम मेरे।
अपने हाथ उठाओ, अपने शरण लगाओ,
द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
स्वामी पाप हरो देवा।
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ,
सन्तन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे॥
🌟

English Translation

O Lord of the Universe, victory to you! You remove the troubles of your devotees in moments. Those who meditate upon you receive blessings and all sorrows vanish. You are my mother and father, I have no other refuge. You are the complete Supreme Soul, the indweller of all hearts.

About ॐ जय जगदीश हरे

ॐ जय जगदीश हरे is a devotional prayer dedicated to भगवान विष्णु (Lord Vishnu). Devotees recite this aarti during daily puja, temple worship, and festival rituals to express gratitude, seek blessings, and create a peaceful spiritual atmosphere at home.

You can read the complete lyrics above in Hindi, follow the English meaning where available, and use this page for morning or evening prayer. AstroKaya keeps the aarti text accessible for families who want a simple, reliable devotional reference.